Akshaye Khanna का Dhurandhar का वायरल FA9LA डांस क्या आपने देखा? लेकिन सच ये है कि ये स्टेप्स उन्होंने नहीं… बल्कि उनके पिता ने सबसे पहले किए थे!

हाल ही में रिलीज़ हुई Aditya Dhar निर्देशित फिल्म Dhurandhar इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म में Ranveer Singh, Akshaye Khanna, Arjun Rampal, R. Madhavan और Sanjay Dutt नजर आए हैं। हालांकि फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह हैं, लेकिन Akshaye Khanna का किरदार (Rehman Dakait) दर्शकों के दिलों पर छा गया है।
Akshaye Khanna का FA9LA डांस बना इंटरनेट सेंसेशन
फिल्म में Akshaye Khanna की एंट्री के दौरान बजने वाला गाना FA9LA सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। उनकी मिनिमल स्टाइल में की गई डांस मूव्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं ये स्टेप्स पहले भी हो चुके हैं?
सबसे दिलचस्प बात ये है कि Akshaye Khanna इन स्टेप्स को करने वाले पहले कलाकार नहीं हैं। उनके पिता, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Vinod Khanna ने लगभग इसी तरह के स्टेप्स साल 1989 में एक कार्यक्रम के दौरान किए थे।
यह वीडियो पाकिस्तान के लाहौर के एक इवेंट का बताया जा रहा है, जहां Vinod Khanna, Rekha और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan साथ में डांस करते नजर आए थे। इस पुराने क्लिप ने अब इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
सोशल मीडिया पर आया मजेदार रिएक्शन
यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए। किसी ने लिखा –
“अब समझ आया, Akshaye Khanna ने अपने पिता से ही कॉपी किया है!”

एक अन्य यूजर ने लिखा –
“यह तो खून में है, नेचुरल टैलेंट पीढ़ियों में चलता है।”
Akshaye Khanna ने खुद किया था ये डांस इम्प्रोवाइज
फिल्म के सह-कलाकार Danish Pandor ने Filmygyan को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि ये वायरल डांस स्टेप्स स्क्रिप्ट या कोरियोग्राफी का हिस्सा नहीं थे।

उन्होंने बताया,
“Akshaye सर ने शूटिंग के दौरान खुद Aditya Dhar से पूछा कि क्या वो डांस कर सकते हैं। डायरेक्टर ने कहा – जो मन करे करो। इसके बाद उन्होंने अपनी तरफ से ये यूनिक डांस स्टार्ट किया और सभी देख कर हैरान रह गए।”
-
Why Digital Marketing is Important For All
-
what is SEO?
-
what is blog?
-
what is blog